लोकसभा चुनाव के नतीजें सामने आ गए हैं। चुनाव में 2014 और 2019 के बाद फिर से 2024 के चुनाव में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि पिछले 2 चुनाव परिणाम के मुताबिक बीजेपी अपने दम पर बहुमत के आँकड़े से दूर रह गई। हालांकि बीजेपी के नेतृत्व में NDA गठबंधन को 292 सीटों पर सफलता मिली और गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाने पर के कगार पर हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एनडीए के जीत पर घोषणा करते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया। लेकिन एनडीए के लिए सरकार बनाने की राह आसान नहीं होगी। क्योंकि लोकसभा चुनाव में इस बार फिर से किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने पर सरकार में पार्टियों की भागीदारी बढ़ गई हैं। नीतीश और चंद्रबाबू की प्रासंगिकता भी बढ़ी हैं।
किसको कितनी सीटें
चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा के अनुसार अब तक बीजेपी 240, कांग्रेस 99 ,समाजवादी पार्टी 37, टीएमसी 29, डीएमके 22, TDP 16, JDU 12, शिवेसना (UBT) 9 और NCP (पवार ग्रुप) 8 सीट पर सफलता मिली हैं। जिसके बाद सरकार के गठन के लिए दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। नई सरकार के गठन के लिए आज जहां NDA शाम 4 बजे मीटिंग करेगी वहीं INDIA गठबंधन भी सरकार बनाने के दावों के बीच शाम 6 बजे आपसी मंथन करेगी।
नीतीश पहुंचे चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचेंगे दिल्ली
दोनों दलों के बीच आज की बैठक में हॉट सीट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू रहेंगे। बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलने के बाद दोनों पार्टी के पूछ गठबंधन में बढ़ गई हैं। ऐसे में NDA की होने बाली बैठक के लिए नीतीश आज दिल्ली पहुंच चुकें हैं। खबर है कि आज होने वाली बैठक के बाद NDA राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा कर सकती हैं।
INDIA गठबंधन की आगे की रणनीति ?
इसके अलावा विपक्षी इंडिया गठबंधन की भी दिल्ली में आज बैठक होगी। जहां लोकसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की नेतृत्व वाली विपक्षी गठबंधन भी अपनी रणनीति के लिए एक बैठक करेगा। मीडिया सूत्रों की माने तो विपक्षी गठबंधन नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू दोनों से संपर्क साध सकता है। ज्ञात हो कि नीतीश और नायडू पाला बदलने के लिए लिए भी जाने जाते हैं। टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में 2018 में एनडीए से बाहर होने के बाद लोकसभा चुनावों से पहले फिर एक बार भाजपा से हाथ मिला लिया थे। वहीं नीतीश भी चुनाव से पहले एनडीए के साथ हो चले। ज्ञात हो की लोकसभा चुनाव में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने 16 और JDU ने 12 सीटें जीती है।

