टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग-बॉस का 17वां (Big Boss -17) सीजन 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर शुरू होने वाला है हर बार की तरह इस बार भी भाईजान ही शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे और इस सीजन के लिए वो काफी मोटी रकम शो के मेकर्स से ले रहें हैं।
सलमान खान इस बार बिग-बॉस 17 (Big Boss -17) के लिए 12 करोड़ रूपये चार्ज करेंगे यानि प्रति हफ्ते में दो दिन यानि शनिवार रविवार को भाईजान शो होस्ट करते हैं तो प्रति एपिसोड 6 करोड़ रूपये कमाएंगे यानि पूरे शो में उनकी कमाई 200 करोड़ होगी। हालांकि अभी ये ऑफिशियल नहीं हुआ है।
दिल, दिमाग और दम पर होगा इस बार का बिग-बॉस सीजन (देखें प्रोमो)
वहीं हर बार शो नई थीम पर बेस होता है और इस बार की थीम का प्रोमो लॉन्च पहले ही कर दिया गया था। बिग-बॉस 17 दिल, दिमाग और दम पर होगा (Big Boss -17) यानि इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है घर में इस बार तीन हिस्से होंगे कपल्स को दिलवाले हिस्से में होंगे, सिंगल्स दिमाग वाले हिस्से में होंगे और दम वाले लोगों का एरिया अलग होगा।
दर्शक थीम प्रोमो देखकर हुए एक्साइटेड
इस थीम के बाद से दर्शक काफी एक्साइटेड हैं कि कौन से कंटेस्टेंट जोड़ी में आएंगे, सिंगल कौन कौन आएगा जो शो में अपना दिमाग मास्टर माइंड की तरह लगाएगा और कौन से ऐसे कंटेस्टेंट होंगे जो दम दिखाने आएंगे। (Big Boss -17) शो का इतिहास भी रहा है कि अंदर आकर पहले से प्यार वाली कुछ जोड़ियां टूट जाती हैं और कुछ नई प्यारी जोड़िया बन जाती हैं।
दिल वाले हिस्सें में जो कपल होंगे क्या पता उनमें खटपट कर के दिमाग वाले लोग अलग कर दें और टूटे हुए लव जोड़ियों में किसी की जोड़ी दिमाग से बन जाए (Big Boss -17) खैर ये तो शो के आने पर ही पता लगेगा देखना काफी दिलचस्प होगा एक्साइटमेंट दर्शक की बढ़ी हुई है।

