स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज हुत जरूरी है लेकिन दिल्ली के रोहिणी में जिम में एक्सरसाइज करते हुए एक नौजवान युवक की जान चली गई। युवक ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था लेकिन अचनाक ट्रेडमिल में करंट आ गया और युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना मंगलवार सुबह की है मृतक की पहचान रोहिणी सेक्टर 19 स्थित दिव्य ज्योति अपार्टमेंट निवासी 24 वर्षीय सक्षम के रूप में हुई है सक्षम एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर था खुद को फिट और स्ट्रेस फ्री रखने के लिए जिम जाने का शोक था जिसके लिए सक्षम रोहिणी सेक्टर 15 स्थित जिम प्लेक्स नाम के जिम में एक्सरसाइज करने जाता था लेकिन उसे नही पता था की जिम संचालक की लापरवाही उसकी जान ले लेगी।
सक्षम के साथ जिम में एक्सरसाइज करने वाले एक युवक ने बताया कि मशीन में काफी समय से करंट आ रहा था जिसकी मरमत भी की गई थी वावजूद इसके मशीन में करंट कभी भी आ जाता था मंगलवार को सक्षम ट्रेड मिल मशीन पर दौड़ रहा था उसी दौरान उसे करंट लगा अचेत अवस्था में उसे हॉस्पिटल दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है वही आरोपी जिम संचालक अनुभव दुग्गल के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत 304 A मौत की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

