मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए सात स्थानों पर Counting होगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह आठ बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खोली जाएंगी। करीब आधे घंटे बाद यानी करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली चुनाव नतीजों के रुझान सामने आने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा, कांग्रेस और आप समेत 162 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा।
राजधानी में 13,641 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान
शाम करीब चार बजे नतीजों की घोषणा होने की उम्मीद है। सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी सातों सीटों पर चुनाव की स्थिति दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन अंतिम नतीजे शाम करीब चार बजे घोषित होने की संभावना है। दिल्ली में 25 मई को 2623 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 13,641 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 58.70 फीसदी मतदान हुआ था। इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में दो स्तरीय सुरक्षा के बीच रखा गया है।
15 से 18 राउंड में पूरी होगी Counting
दिल्ली के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में दस विधानसभा क्षेत्र हैं। विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना की अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। इसलिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों की सभी ईवीएम एक साथ खोली जाएंगी। बताया जा रहा है कि मतगणना 15 से 18 राउंड में पूरी होगी। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक मीडिया सेंटर होगा, जहां मतगणना के प्रत्येक राउंड की जानकारी दी जाएगी।
50 वीवीपैट पर्चियों की गिनती
सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों की वीवीपैट पर्चियों का मिलान ईवीएम में डाले गए वोटों से किया जाएगा। इस तरह दिल्ली के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के लिए 50 वीवीपैट पर्चियों की गिनती ईवीएम में डाले गए वोटों की Counting की जाएगी।
इन मतगणना केंद्रों पर होगी Counting
- चांदनी चौक- एसकेवी, भारत नगर
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली- आइटीआई, नंदनगरी
- पूर्वी दिल्ली- राष्ट्रमंडल खेल गांव, खेल परिसर
- नई दिल्ली- अटल आदर्श बालिका विद्यालय, गोल मार्केट
- उत्तर-पश्चिम दिल्ली- डीटीयू, शाहबाद, दौलतपुर
- पश्चिमी दिल्ली- एनएसयूटी, द्वारका
- दक्षिण दिल्ली- जीजाबाई महिला आइटीआइ, सिरी फोर्ट

