Colors का मोस्ट पॉपुलर शो नागिन-6 को देखने वालों के लिए बुरी खबर आई है शो इस वीकेंड यानि 8 और 9 जुलाई को आखिरी बार टीवी पर आएगा अब फैंस के मन में ये सवाल उठने लगा है कि उनकी प्यारी तेजा यानि तेजस्वी प्रकाश आगे किस शो में नजर आएंगी।
टीवी की क्वीन एकता कपूर का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 6’ पिछले साल से चल रहा है। तेजा ने शो में अलग अलग किरदार निभाएं प्रथा, प्रार्थना, प्रीति, प्रगति लेकिन हर बार उनके हीरो बदलते रहे कभी रिषभ,(सिंबा नागपाल) रघु(श्रेय मित्तल) और अभी हाल ही में एंट्री हुई बॉलीवुड और टीवी के जाने- माने अभिनेता वत्सल सेठ की अभिनेत्री तेजस्वी के अपोजिटव वो नजर आ रहें लेकिन कम समय ही वो शो का हिस्सा बन पाएं।

‘नागिन 6’ को इसी साल फरवरी में ही बंद किए जाने की बात थी लेकिन फैंस की ख्वाहिश की वजह से शो को बढ़ाया गया मार्च तक लिए लेकिन इसके बाद भी शो लगातार चलता आया लेकिन अब टीआरपी के काफी गिरने से फाइनली शो इस शनिवार रविवार को आखिरी बार दिखाया जाएगा।
एकता कपूर का शो नागिन सीजन 1 से लेकर 6 तक टीवी का सुपर हिट शो रहा। अब नागिन-6 का सीजन ऑफ होने वाला है आपको ये सुनकर बुरा तो लग रहा होगा जाहिर सी बात है कि लेकिन खुशी की बात आपको बता दें कि नई कहानी लेकर नागिन फिर लौटेगा अपना 7वां सीजन लेकर हालांकि अभी तारीख और कौन रोल निभाएगा ये सामने नहीं आया है लेकिन अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी नागिन- 7 का हिस्सा हो सकती हैं।

