जगह-जगह देश में धड़ल्ले से खुल रहे कोचिंग सेंटर (Guidelines For Private Coaching Centre) पर अब केंद्र सरकार ने लगाम लगा दी है अब कोई भी कहीं भी कोचिंग सेंटर नहीं खोल पाएगा उसे रजिस्ट्रेशन कराना होगा और साथ ही केंद्र सरकार ने कोचिंग सेंटर में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए नामांकन नहीं होगा यानि 16 साल से ऊपर के बच्चे ही कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर पाएंगे।
प्राइवेट कोचिंग सेंटर छात्रों से मनमानी फीस नहीं वसूलेंगे (केंद्र सरकार गाइडलाइन)
केंद्र सरकार ने प्राइवेट कोचिंग सेंटर को लेकर गाइडलाइन जारी की है (Guidelines For Private Coaching Centre) कि किसी भी छात्रों से मनमानी फीस ट्य़ूशन सेंटर नहीं वसूलेंगे। दरअसल ये गाइडलाइन इसलिए जारी की गईं हैं क्योंकि IIT JEE Coaching, Medical Coaching और देश में बेलगाम धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग सेंटर्स की मनमानी को लेकर लिया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने कई और गाइडलाइन भी जारी की हैं चलिए आपको बताते हैं।
शिक्षा मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि (Guidelines For Private Coaching Centre) IIT JEE Coaching, Medical Coaching, नीट जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए कोचिंग सेंटरो के पास फायर सुरक्षा और भवन सुरक्षा संबंधी एनओसी होनी चाहिए साथ ही परीक्षा और सफलता के दबाव को लेकर छात्रों की परेशानी दूर करने के लिए उन्हें मनोवैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जाए।
नियमों का उल्लघंन करने पर कोचिंग सेंटर पर लगेगा जुर्माना (शिक्षा मंत्रालय)
शिक्षा मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि (Guidelines For Private Coaching Centre) अगर इन नियमों का उल्लघंन अगर कोचिंग सेंटर करेंगे तो पहली बार तो कम का जुर्माना 25 हजार, दूसरी बार एक लाख और तीसरी बार अपराध के लिए कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन के साथ भारी जुर्माना लगाया जाएगा। गाइडलाइन के मुताबिक कोर्स की अवधि के दौरान फीस नहीं बढ़ाई जाएगी और कोई छात्र बीच में कोर्स छोड़ने का आवेदन करता है तो उसे पाठ्यक्रम की बाकी अवधि का पैसा वापस करना होगा और रिफंड में हॉस्टल, मेस फीस भी शामिल होगी।
वहीं स्कूलों या संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के समय के दौरान कोई कोचिंग कक्षाएं नहीं चलेगी साथ ही 5 घंटे से अधिक कोचिंग कक्षाएं नहीं चलेंगी (Guidelines For Private Coaching Centre) सुबह और देर रात क्लास भी नहीं चलेंगी और छात्रों शिक्षिकों को वीक ऑफ मिलेगा साथ ही त्योंहारों में छात्रों को परिवार के साथ जुड़ने और भावनात्मक लगाव को बढ़ाने का मौका दिया जाएगा।

