दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर मुसीबतों के बादल और गहराते जा रहें हैं। गुरूवार की शाम मनीष सिसोदिया को गुरुवार को ईडी ने अरेस्ट कर लिया। इससे पहले उन्हें सीबीआई ने अरेस्ट किया था, जिसके बाद से वह 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिए गए। सिसोदिया की दो अलग-अलग एजेंसियों द्वारा गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ही हुई है। माना जा रहा है कि ईडी द्वारा गिरफ्तारी से सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
आज सिसोदिया की राउज एवेन्यू कोर्ट में दोपहर 2 बजे जमानत को लकर पेशी होनी है लेकिन इस बीच सीएम केजरीवाल ने सिसोदिया के बचाव में ट्विट करते हुए कहा- मनीष 10 मार्च को छूट जाते तो भाजपा ने ईडी को उनके पीछे लगाकर गिरफ्तार कर लिया। इनका एक ही मकसद है- मनीष को हर हालत में अंदर रखना, रोज नये फर्ज़ी मामले बनाकर। जनता देख रही है, जनता जवाब देगी।”
मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम पत्र लिखा-
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 9, 2023
बीजेपी लोगों को जेल में डालने की राजनीति करती है, हम बच्चों को पढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं। जेल भेजना आसान है, बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल। राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं। pic.twitter.com/qVwOCrVLDR
अरविंद केजरीवाल ने साथ ही बताया कि मनीष सिसोदिया ने जेल से पत्र लिखा है। उन्होंने ट्वीट किया, “मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम पत्र लिखा- बीजेपी लोगों को जेल में डालने की राजनीति करती है, हम बच्चों को पढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं। जेल भेजना आसान है, बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल। राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं।”
दिल्ली की सियासत इन दिनों महाभारत का रण बना हुआ है। आप पार्टी और भाजपा आपस में एक दूसरे पर पलटवार करने से पीछे नहीं हट रहें हैं। सीएम केजरीवाल के ट्विट के बाद भाजपा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हए कहा- मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन तो केवल झांकी हैं, इनका सरगना केजरीवाल अभी बाकी है। इससे साफ पता लग रहा है कि कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं लगातार जुबानी जंग जंग जारी है।
दिल्ली के इस शराब घोटाले मामले में अब एक और नया नाम शामिल हुआ है। तेलंगाना सीएम केसीआर के बेटी के कविता का भी नाम सामने आया है। ईडी इस मामले में 11 मार्च को तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के कविता से पूछताछ करेगी।
आज मनीष सिसोदिया की जमानत पर कोर्ट में सुनवाई होनी है लेकिन एक दिन पहले उन्हे ईडी ने भी गिरफ्तार किया है। कोर्ट अगर आज जमानत दे देती है और ईडी को सिसोदिया की हिरासत मिल जाती है तो मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय ले जाया जा सकता है।

