Sanjay Singh Arrested By ED: केंद्रीय जाँच एजेंसी ED ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ED ने आज दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अहले सुबह छापेमारी शुरू की थी। ED ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और अन्य जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ की थी।
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
ED के इस कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि सूत्रों के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी ED कल यानी गुरुवार 4 अक्टूबर को आप सांसद संजय सिंह को कोर्ट में पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें: लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 6 लोगों को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी
डरने की कोई बात नहीं
बता दें कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह के विरूद्ध कार्रवाई को आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक बताया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सांसद संजय सिंह के खिलाफ हुए कार्रवाई पर कहा कि चुनाव नजदीक आने पर ED, CBI, INCOME TAX और पुलिस-सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि कल पत्रकारों के परिसरों पर छापेमारी की और आज संजय सिंह के परिसर पर। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा ऐसे कई छापे मारे जाएंगे, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है।
सिसोदिया पहले से तिहाड़ जेल में बंद
गौरतलब है कि दिल्ली शराब नीति मामले में ही ED और CBI ने पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार कर चुकी है। सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं।

