नोएडा में E सिटी बस चलाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इस पहल से रोजाना 4 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। ये बसें नोएडा-ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली समेत 22 रूटों पर चलेंगी। ये बसें मिनी साइज की होंगी, जिनकी लंबाई 9 मीटर होगी। योजना के पहले चरण में 100 बसों का संचालन किया जाएगा। इस बार बसों का संचालन करने वाली कंपनी ही सारा खर्च उठाएगी।
रूटों पर फिलहाल चल रहा हैं सर्वें
नोएडा प्राधिकरण बस स्टॉप, स्टैंडिंग एरिया, रूट और बस डिपो को अंतिम रूप देगा। इसके लिए लखनऊ की एक टीम फिलहाल सर्वे कर रही है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर बस संचालन बेहद जरूरी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आबादी 4 लाख से ज्यादा है और फिलहाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर सिर्फ ऑटो ही चलते हैं। ऐसे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच आने-जाने के लिए बसों का संचालन जरूरी है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा की मुख्य सड़कों पर भी बसें चलेंगी। नोएडा के अलावा लखनऊ की टीम प्रदेश के 10 अन्य बड़े शहरों का सर्वे कर रही है। सर्वे में रूट तय करने और बसों की उपयोगिता का आकलन करना शामिल है। परियोजना में रुचि रखने वाली कंपनियां विज्ञापन अधिकार मांग रही हैं।
योजनाएं पर विचार कर रही प्राधिकरण
दो महीने पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-55 स्थित एक निजी होटल में कुछ कंपनियों द्वारा बस संचालन योजना पर एक प्रेजेंटेशन दिया गया था। उसके बाद से कुछ कंपनियों ने प्राधिकरण कार्यालय में अपनी योजनाएं प्रस्तुत भी की हैं।कंपनियां टिकट बिक्री से होने वाली आय के अलावा बसों और बस स्टैंड पर विज्ञापन अधिकार भी मांग रही हैं। जिन कंपनियों ने अपनी योजनाएं प्रस्तुत की हैं, उनके बारे में विचार-विमर्श चल रहा है।
इन रूट्स पर चलेंगी बस
- बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से दादरी बस स्टॉप वाया सूरजपुर
- शारदा यूनिवर्सिटी से जीबीयू वाया कासना
- शशि चौक से आइस सिटी
- बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से डिपो मेट्रो स्टेशन वाया ग्रेटर नोएडा स्टेडियम
- सेक्टर-12-22 से कासना
- परीचौक से जेवर वाया रबूपुरा
- तिगरी गोलचक्कर से रजनीगंधा चौक
- एक मूर्ति चौक से जीबीयू गेट नंबर 3
- बोटैनिकल गार्डन से संपूर्णम ग्रेटर नोएडा वेस्ट
- दादरी से जीबीयू वाया कासना
- परीचौक सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन
- बिरला इंस्टीट्यूट से नोएडा सेक्टर-62
- सेक्टर-62 से एनएसईजेड मेट्रो
- सेक्टर-62 से दादरी वाया सूरजपुर
- बोटैनिकल गार्डन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
- बोटैनिकल गार्डन से कश्मीरी गेट आईएसबीटी
- परीचौक से आनंद विहार बस डिपो
- दादरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन

