प्रधानमंत्री के आवास पर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ता देखा गया तो हड़कंप मच गया कि पीएम मोदी के इस इलाके में नो फ्लाइंग जोन है तो ड्रोन वहां क्यों उड़ाया गया। सुबह 5 बजे पीएम के आवास पर एक शख्स ने ड्रोन को उड़ता देखा तो उसने कॉल करके इस बारे में जानकारी दे दी जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हाई अलर्ट पर आ गईं।
इसके बाद जांच की गई तो ड्रोन से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे खतरा हो, उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली लेकिन ड्रोन का पीएम के प्रतिबंधित इलाके में उड़ना सुरक्षा को लेकर एक चूक है तो इसलिए इस पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है।

