संत सनातन सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण मालवीय ने आज भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की नई उपलब्धि पर जोर देते हुए 23 अगस्त को National Space Day पर शुभकामनाएं दी। यह दिन भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जब भारत के चंद्रयान-3 ने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक लैंडिंग की थी।
चंद्रयान-3 ने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर की थी लैंडिंग
डॉ. मालवीय ने कहा, 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के लिए एक स्वर्णिम उपलब्धि है। यह उपलब्धि न केवल हमारी वैज्ञानिक क्षमता की पुष्टि करती है, बल्कि अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के नए युग की शुरुआत भी है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की परिणाम है, जिन्होंने इस अविश्वसनीय उपलब्धि को संभव बनाया। उन्होंने इस अवसर पर सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि अंतरिक्ष में नित नई उपलब्धियाँ हासिल कर देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। डॉ. मालवीय ने यह भी आशा व्यक्त की कि सितारों तक भारत की यह स्वर्णिम यात्रा निरंतर प्रेरणा देती रहेगी और चमकती रहेगी।
National Space Day : विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ऐतिहासिक उपलब्धि
चंद्रयान-3 की चाँद की सतह पर सफल लैंडिंग ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को एक नई दिशा दी है और यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती हुई ताकत को दर्शाती है। यह दिन National Space Day भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति देशवासियों की गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बनेगा।

