छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, शकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारकर उसके शरीर के टुकड़ो को पानी की टंकी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्यारे पति को हिरासत में ले लिया है।
हत्यारे पति पवन ठाकुर को अपनी पत्नी सति साहू पर शक था कि वो उससे बेवफाई कर रही है। इसके बाद पवन ठाकुर ने अपनी पत्नी को मारने की प्लानिंग बनाई और मौत के घाट उतारकर अपनी पत्नी के शरीर के टुकड़े कर के पानी की टंकी में फेंक दिए। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि शव को एक से दो महीने पहले ही फेंका गया होगा।
बता दें ये पहला ऐसा मामला नहीं हैं जब प्यार में किसी ने ऐसी जघन्य हत्या की हो इससे पहले दिल्ली में एक प्रेमी साहिल ने अपनी प्रेमिका निक्की की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर अपने पुराने ढाबे पर छुपा दिए थे, इससे पहले श्रद्धा मर्डर केस में प्रेमी आफताब ने अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतारकर शव के टुकड़े कर अलग अलग जगह पर फेंक दिए थे।
मोहब्बत में ये मर्डर की वारदातें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रहीं हैं। इन घटनाओं से एक शायरी यहां सही बैठती है किसी की हत्या से भी जघन्य अपराध है। उसके शरीर की हत्या कर उसका अपमान करना !!

