कभी जो दिल्ली दिल वालों की हुआ करती थी आज क्राइम का शहर बनती चली जा रही है। 24 घंटे के अंदर राजधानी में दो हत्या कर दी गईं जहां वारदातें हुईं वहां हड़कंप मचा हुआ है। दक्षिणी दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़के ने एक लड़की पर रॉड से हमला कर के उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया लेकिन पुलिस के चंगुल से ज्यादा देर के लिए आरोपी खुद को बचा नहीं पाया और पकड़ा गया।
जिस लड़की की रॉड से हत्या की गई उसकी उम्र 25 साल बताई गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बीती रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 42 वर्षीय रेणु नाम की महिला की उसके घर के पास 30 वर्षीय युवक आशीष ने गोली मारकर हत्याकर दी थी। आशीष और रेनू एक-दूसरे को पहले से जानते थे दोनों कुछ साल पहले एक ही जिम में जाते थे। रेनू गोयल को हमले के बाद पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है आए दिन खौफनाक वारदात से दिल्ली दहल उठता है। वहीं दिल्ली की महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस की जवाबदेही तय करनी चाहिए. स्वाति मालीवाल ने कहा है कि दिल्ली महिला आयोग पुलिस नोटिस जारी करेगा। दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को एक मींटिग बुलानी चाहिए।

