शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण छह लेन वाले प्रवेश-नियंत्रित राजमार्ग को दिल्ली महारानी बाग जंक्शन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके चलते शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह 5 बजे तक DND से आश्रम तक का रास्ता बंद रहेगा।
जानिए क्या है DND Flyway का नया रूट
डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद के अनुसार डीएनडी से आश्रम जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट, अक्षरधाम और सराय काले खां से होकर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। रजनीगंधा से आने वाले और डीएनडी से आश्रम जाने वाले वाहनों को डीएनडी टोल प्लाजा पर यू-टर्न लेना होगा और चिल्ला रेड लाइट, अक्षरधाम और सराय काले खां से होकर आगे बढ़ना होगा।
यातायात संबंधी समस्याओं के आपातकालीन सेवा
गौरतलब है कि DND नोएडा को दिल्ली से जोड़ता है और रोजाना 100,000 से ज्यादा वाहन इस रास्ते से गुजरत हैं। यातायात संबंधी समस्याओं के लिए चालक 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से चालक नोएडा के लिए अन्य प्रवेश बिंदुओं का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डीएनडी से आश्रम तक का रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा। डीएनडी दिल्ली को नोएडा से सीधे जोड़ता है और नोएडा में एमपी-1 से जुड़ता है।
रोजाना 100,000 से ज़्यादा वाहन करते है यात्रा
दिल्ली और नोएडा के बीच रोजाना 100,000 से ज़्यादा वाहन यात्रा करते हैं, इसलिए DND सड़क एक अहम लाइफलाइन की तरह काम करती है। अस्थायी रूप से बंद होने से चिल्ला बॉर्डर पर यातायात का भार बढ़ जाएगा। ट्रैफ़िक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है और इस दौरान नोएडा में प्रवेश के दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

