झारखंड के जिला जज गाजियाबाद आए तो उनका अच्छा वेलकम हुआ चोरी से आदित्य वर्ल्ड सिटी में बाजार से सब्जी खरीदते हुए चोरों ने पर्स मार लिया। पर्स में न्यायाधीश और उनकी पत्नी के आधार कार्ड, पेन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे और 2000 रूपये थे।
चोरों ने लूट ली झांसी के न्यायाधीश की पर्स पुलिस जांच में जुटी
झारखंड के जिला जज गाजियाबाद में छुट्टी बिताने के लिए आए थे लेकिन उन्हें क्या ही पता था उनका स्वागत इस तरह से हो जाएगा उनका छुट्टी पर आना उनके लिए भारी पड़ जाएगा। चोरों ने भी न्यायाधीश के पर्स को ही नहीं बख्शा। पर्स में न्यायाधीश और उनकी पत्नी के सारे जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड और अन्य दस्तावेज और 2000 रूपये चले गए।
न्यायाधीश ने पुलिस में दर्ज की हुई है शिकायत कार्यवाही जारी
घटना के संबंध में न्यायिक अधिकारी ने वेब सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

