Noida: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था ,विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए शहर की सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर की कई सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान बोटेनिकल गार्डन के पास बीओटी टॉयलेट नंबर 27 में सीवर का पाइप टूटा पाया, जिस कारण सीवर का पानी सड़क पर बह रहा था। इसको देखकर सीईओ भड़क उठे तथा उन्होंने लापरवाही बरतने पर संबंधित जूनियर इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश दिए , सफाई निरीक्षक गोपाल शर्मा का वेतन रोक दिया।
आपको बता दें कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ डॉ. लोकेश एम ने शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत बोटेनिकल गार्डन, डीएससी रोड, एमपी-2 रोड का निरीक्षण करते हुए सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई कार्यों की समीक्षा तथा क्षेत्र की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ करने के लिए निर्देश दिए गए। बोटेनिकल गार्डन के पास आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण एक बस टर्मिनल विकसित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जीआईपी मॉल से बोटेनिकल गार्डन तक ड्रेन को कवर करते हुए आम जन की सुविधा के दृष्टिगत कियोस्क स्थापित करने तथा वाहनों की पार्किंग की समस्या को ध्यान रखते हुए फुटपाथ रिडिजाइन करते हुए पार्किंग रैंप बनाने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें..
पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल
सीईओ ने बोटेनिकल गार्डन के क्षेत्र में नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया तथा टूटे स्पीड ब्रेकर व फुटपाथ रिपेयर करने के निर्देश दिए गए। बोटेनिकल गार्डन के पास कार्यशील बीओटी टॉयलेट नंबर 27 में सीवर का पाइप टूटा पाया गया, जिसके कारण सीवर का पानी सड़क पर आ रहा था। जिस पर सीईओ ने शिथिल पर्यवेक्षण के लिए सम्बंधित जूनियर इंजीनियर को निलंबित करने के साथ साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए

