नई दिल्ली। पूर्वाञ्चल का माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और Ghazipur लोकसभा से सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी की मुश्किलें अब बढ़ती हुई जान पड़ती है। गाजीपुर से लोकसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवार के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है। सरकार ने सपा प्रत्याशी के खिलाफ गैंगस्टर मामले में यूपी सरकार ने सजा को बढ़ाने के लिए याचिका दायर की है। यूपी सरकार के याचिका पर कोर्ट ने अपील को स्वीकार करते हुए सुनवाई का फैसला लिया है।
13 मई को कोर्ट करेगा सुनवाई
ज्ञात हो की राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका पर हाईकोर्ट 13 मई को राज्य सरकार और अफजाल अंसारी की इस अपील पर सुनवाई करेगा। राज्य सरकार ने कोर्ट में गैंगस्टर मामले में अफजाल की सजा को चुनौती दी है। जिस अपील पर अब कोर्ट ने सुनवाई का फैसला लिया है। गौरतलब है कि कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में दर्ज गैंगस्टर मामले में Ghazipur एमपी-एमएलए कोर्ट ने अफजाल को 4 साल की सजा सुनाई थी। जिस से बढ़ाने के लिए सरकार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
राज्य सरकार ने दायर किया है याचिका
वही इस मामले में अफजाल की अपील पर भी सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने गाजीपुर कोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट को सुनवाई का निर्देश दिया है। गैंगस्टर मामले में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा सुनाई थी जिस मामले में Ghazipur से सपा प्रत्याशी को चार साल की सजा सुनाई गई। जिसके खिलाफ राज्य सरकार ने याचिका दायर किया हैं।

