Dibrugarh Train Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है, जिसके 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और 3 पलट गई है। 15904 नंबर की यह ट्रेन चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी और झलाही स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुखद बात यह है कि इस ट्रेन हादसे में 4 यात्री की मौत हो गई है और 20-25 लोगों के घायल होने की खबर हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत सामग्री के साथ घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है। राहत कार्य तेजी से चल रहा है, पटरी से उतरे डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के जिलों से भी राहत टीमें घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हादसा कैसे हुआ। रेलवे अधिकारियों ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

