आज क्रिकेट की दुनिया के लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी का 42वां जन्मदिन है। टीम इंडिया के कैप्टन कूल नाम से माही 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्में आप सब उनकी जर्नी के बारे में पढ़ ही चुकें हैं और उन पर दर्शायी गई फिल्म Ms. Dhoni The Untold Story से आप उनकी कहानी के उनके पर्सनल लाइफ के पहलू से भी वाकिफ हैं ही। अपने बल्ले से धोनी ने हेलीकॉप्टर शॉट से क्रिकेट को उंचाई पर पहुंचाया है।
आज भी फैंस धोनी को बहुत प्यार करते हैं भले ही वो अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकें हों। धोनी को बाइक्स का बहुत शौक है उनके पास एक से बढ़कर मंहगी बाइकों का कलेक्शन है, एमएस क्रिकेट का वो नाम हैं जिन्होंने काफी कूल होकर कैप्टनसी को निभाया है और हमेशा धैर्य के साथ खेल खेला है शायद यही अंदाज उनको सभी क्रिकटरों से अलग करता है। आज भी उनका क्रेज फैंस के दिलों पर चढ़ा रहता है इस बार के हुए आईपीएल के 16वें सीजन में जब माही के सन्यास की खबरें खूब चर्चाओं में आई तो सारे फैंस ने यही कहा कि अभी माही को और खेलना चाहिए और हुआ ऐसा भी एमएस ने खुद कहा कि वो अगले साल फिर आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी लगभग 30 मशहूर ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करते हैं।
भले ही नए नए खिलाड़ी क्रिकेट में एंट्री कर चुकें हैं लेकिन धोनी के नाम का जादू आज भी लोंगो के सिर चढ़के बोलता है। माही ने कई स्टार्टअप्स में निवेश किया हुआ जिनमें Khatabook, प्री-ओन्ड कार ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Cars24, प्रोटीन फूड स्टार्टअप शाका हैरी और ड्रोन सर्विसेज स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस (Garuda Aerospace) शामिल हैं और इससे उन्हें जबरदस्त रिटर्न मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी आज भी करोड़ो के मालिक हैं।
आज के समय में जहां सब सोशल मीडिया के आदी हैं तो वहीं धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन कभी कभी बस वो सफर के समय मोबाइल पर गेम खेलना पसंद करते हैं। एमएस का रांची में 43 एकड़ का फॉर्महाउस है जहां वह ऑर्गेनिक फॉर्मिंग करते हैं। धोनी का पसंदीदा गाने की बात की जाए तो उन्हें “मैं पल दो पल का शायर हूँ।” गीत पसंद हैं। माही की वजह से टीम इंडिया को 3 अलग-अलग टूर्नामेंट भी जिताएं हैं। धोनी की विकेटकीपिंग के भी महारात हासिल किए हुए हैं। माही ने 60 टेस्ट और 200 ODI और 72 टी20 में विकेटकीपिंग करने वाले इकलौते कप्तान हैं। अलग-अलग फॉर्मेट में उनके नाम ये रिकॉर्ड हैं, किसी एक ODI मैच में सर्वाधिक रन (183 नाबाद) बतौर विकेटकीपर बनाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम हैं।

