दिल्ली शराब कांड में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं CBI ने शनिवार सिसोदिया को नोटिस जारी कर नई आबकारी नीति में हुए हुए कथित घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन मनीष सिसोदिया ने सीबीआई से विनती करते हुए तारीख को बदलने को कहा है।
मनीष सिसोदिया ने सीबीआई से कहा कि मुझे CBI से आज पूछताछ करने का नोटिस मिला था, मैंने उनसे अनुरोध किया है कि दिल्ली की बजट की तैयारी के कारण फरवरी के बाद वे किसी भी दिन का समय दें। बजट की तैयारी अपनी अंतिम चरण में है, फरवरी के अंत तक यह पूरा हो जाएगा।
सिसोदिया इसको लेकर भाजपा पर हमेशा से निशाना साधते हुए आएं हैं और कहते हुए आएं हैं कि बीजेपी चाहे कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन हर बार उनके हाथ खाली रहने वाले हैं क्योंकि हम सही हैं, वह जांच में सहयोग करते रहेंगे।
बता दें कि 11 फरवरी, 2023 को ही दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी ने मगुंता राघव रेड्डी को गिरफ्तार किया था। मगुंता राघव रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद मगुंता श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे हैं। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राघव बालाजी ग्रुप नाम की कंपनी का मालिक और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद का बेटा है। ईडी और सीबीआइ ने दावा किया है कि ‘साउथ ग्रुप’ के नाम से जानी जाने वाली एक लाबी की मिलीभगत और रिश्वत लेकर दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति को संशोधित करते हुए अनियमितताएं की गईं।
इस मामले के आरोपित विजय नायर आप के रणनीतिकार हैं। उन्हें जमानत नहीं मिल रही है जिससे स्पष्ट है कि घोटाला हुआ है और वह उसमें शामिल हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नायर, अरुण पिल्लई, समीर महेंद्रू व अन्य आरोपितों से अपना संबंध सार्वजनिक करना चाहिए।
मनीष सिसोदिया ने सीबीआई से पूछताछ के लिए वक्त मांगते हुए कहा कि फरवरी का लास्ट वीक होने के नाते यह समय बहुत जरूरी है. बजट को लेकर बहुत काम बाकी हैं। यह उनके लिए क्रूशियल टाइम है, उनका कहना है कि एक-एक दिन जरूरी है क्योंकि उनके पास फाइनेंस का भी कार्यभार है इसलिए उन्होंने समय बढ़ाने की मांग की है।
अब आप इस बात से भली भांति वाकिफ़ हैं कि भारत में बिना किसी प्रोपागेंडा के बिना राजनीति पूरी कहां होती है बीजेपी ने प्रवक्ता हरीश खुराना ने सिसोदिया पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि सिसोदिया ने सीबीआई से समय मांगा है। बजट एक बहाना है, असल मकसद सवालों से भागना है. कल तक आप कहते थे घोटाला हुआ ही नहीं, आज की आपकी बॉडी लैंग्वेज थोड़ी घबराई हुई लग रही थी, बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी।
दरअसल, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर राष्ट्रीय राजधानी में नई शराब बिक्री नीति लाने में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. इस मामले को लेकर एक बार फिर उनसे पूछताछ होनी थी लेकिन उन्होंने कहा कि वह आज इस मामले में पूछताछ के लिए नहीं जा पाएंगे।

