यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अमेठी के दौरे पर पहुंचे यहां आयोजित जनसभा में उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा रायबरेली सीट पर भी जीत हासिल करेगी।
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला। कहा कि गरीबी का दर्द क्या होता है, ये राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नहीं मालूम है। जो गरीबी का दर्द नहीं जानता वो गरीबो का दर्द क्या दूर करेगा उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा रायबरेली में भी जीत हासिल करेगी।
अमेठी के गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने साल कांग्रेस की केंद्र और प्रदेश में सरकार रही लेकिन गरीबों का पक्का घर नहीं बना सकी सपा, बसपा और कांग्रेस गरीबों के घाव पर नमक डालने का काम करती हैं। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास किसी राजमहल से कम नहीं है। कहा कि आज प्रधानमंत्री के आदेश पर प्रदेश में 10 लाख नए समूह बनाये जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा पहले अमेठी और रायबरेली के जो सांसद हुआ करते थे वो गरीबों के लिए योजना तो बनाते थे लेकिन जनता के लिए नहीं हैं। सपा, बसपा गरीबों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। जनता से अपील करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर ये भ्रष्टाचारी नोट लेकर आये तो इन्हें चोट देना वोट मत देना।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमेठी में विपक्ष पर तीखे जुबानी वार करते हुए कहा कि सपा है तो गुंडागर्दी है, भ्रष्टाचार है। सपा विधायक ने निकाय चुनाव में गुंडागर्दी की लेकिन पीएम मोदी के राज में कहा कि अब उत्तर प्रदेश में गुंडे और अपराधियों के लिए जगह नहीं है। उत्तर प्रदेश के अंदर डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है। कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम खराब करने में जुटे हैं। कुछ लोग अमेरिका में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखे जुबानी वार किए और कहा कि वो राजनीतिक रूप से बीमार हो चुके हैं। नीतीश कुमार 23 तारीख को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं। अगर वो 21 को करते तो उनकी सेहत में कुछ सुधार हो जाता। सपा बसपा और कांग्रेस वाले सिंर्फ भाषण सुनाते थे लेकिन आपके भूखे पेट के लिए कोई इंतजाम नही कर सकते थे। अखिलेश यादव पिछड़ा, दलित और मुसलमान की बात सिर्फ वोट के लिए कर रहे हैं।
भाजपा के 9 साल पूरे होने पर पार्टी जनसभा आयोजित कर रही है इसी को लेकर अमेठी के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मऊ पहुंचे और वहां उन्होनें मोदी सरकार को 9 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को बताते हुए गरीबों के रहनुमा प्रधानमंत्री बनाने के मऊ की जनता से अपील की उन्होंने 2019 मैं हरिनारायण राजभर जो कि बीजेपी के प्रत्याशी थे वे चुनाव हार गए इसको गंभीरता से लेते हुए 2024 में मऊ से कोई ऐसी चूक ना हो लोगों को सावधान किया डिप्टी सीएम ने अनिल राजभर एके शर्मा की सराहना की वहीं पर कड़ी धूप में आई जनता का आभार व्यक्त किया डिप्टी सीएम के भाषण में 2024 मैं बीजेपी कि सरकार बनाने को लेकर मुख्य फोकस था।

