डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना कहा रामभक्तो का खून बहाने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीडीए की बात कहने वाली सपा हताश है, उनके पास कहने को कुछ नहीं है। विपक्ष की एक जुटता केवल सत्ता के लिए हुआ, जब भी ये हमारे खिलाफ खड़े हुए सदैव फेल हुए हैं। केवल कुर्सी के लिए लड़ते हैं, जबकि भाजपा और हमारे प्रधानमंत्री देश और जनता के लिए कार्य कर रहे हैं।
केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का नारा देने वाली भाजपा जन जन तक अपने कार्यों को पहुंचा रही है । मिर्जापुर में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहां की पिछली सरकारों ने देश और जनता के लिए कुछ नहीं किया है। कांग्रेस पर ब्रजेश पाठक ने निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस महात्मा गांधी के सपनों को बेच रही है, उसके पास कोई नेता नहीं है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए बनाने के बयान पर कहा कि सपा निराश हो चुकी है उसके पास कोई विजन नहीं है, कुछ भी कहने के लिए नहीं है। आज पूरा देश ही नहीं विदेशों में भी मोदी जी की जय जय हो रही है जनता उन्हें अपने संरक्षक के रूप में मानती है। राहुल गांधी के पीएसयू में 2014 के बाद 2022 में घाटे रोजगार के आंकड़ों पर कहा कि वह झूठे से बात करते हैं उनके पास कुछ भी सच कहने के लिए नहीं है ।
सपा द्वारा अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चला कर उनकी हत्या किया गय है जिसके लिए जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी ।कारसेवकों पर गोली चलाने वाले मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने के प्रश्न पर कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा से है ना कि व्यक्ति से। बलिया में हीटस्ट्रोक से हुई मौत पर बात करते हुए कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है लेवल 2 के उच्च स्तरीय डॉक्टरों की टीम को लगाया गया है, स्थिति नियंत्रण में है। घटना क्यों हुई उसकी जांच की जा रही है, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं प्रदेश के सभी अस्पतालों में हर मर्ज की भरपूर दवा उपलब्ध है ।

