दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रविवार की सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 205. 75 रिकॉर्ड किया गया। यमुना के जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाके में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
दिल्ली पर फिर संकट?
बीते कुछ दिन पहले ही देश की राजधानी दिल्ली में जमकर बारिश हुई जिसके बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा और दिल्ली की सड़को पर आ गया और राजधानी झीलों का शहर बन गई थी, लोंगो का जीवन ठप्प हो गया था लेकिन धीरे धीरे यमुना का जलस्तर कम होने लगा था लेकिन एक बार फिर यमुना उफान पर आ गई है और जलस्तर बढ़ गया है फ्लड डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक 23 जुलाई को 3 बजे से शाम 5 तक यमुना का जलस्तर और बढ़ने के अनुमान जताए हैं।
बता दें पहले भी दिल्ली में हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया था जिसकी वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ा था और एक बार फिर हथिनीकुंड बैराज से पानी दिल्ली की यमुना नदी में छोड़ा गया है जिसकी वजह से फिर यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर उफान पर आ गई है। अमित शाह ने दिल्ली के एलजी सक्सेना से बात करते हुए ट्विट कर जानकारी दी जरूरतमंद लोंगो की मदद के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहले से अलर्ट हैं।
दिल्ली के साथ साथ नोएडा की हिंडन नदी भी उफान पर है तो ऐसे में यहां भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है इसलिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोंगो को सावधान कर रहा है कि सुरक्षित घर पर रहें।

