देश की राजधानी दिल्ली मेट्रो आए दिन सुर्खियों में छाईं रहती हैं कभी अश्लील कपड़ो को लेकर, तो कभी कपल को खुलेआम रोमांस करके अश्लीलता फैलाने को लेकर, तो कभी बालों को स्ट्रेट करना और अब ताजा मामला सामने आया जहां एक कपल और आंटियों के बीच जमकर बहसबाज़ी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
दिल्ली मेट्रो में कपल और आंटियां आपस में भिड़े
दिल्ली मेट्रो में कपल और आंटियां आपस में भिड़ गए दरअसल हुआ कुछ यूं आंटियों का कपल का एक साथ बर्ताव अश्लीलता और फूहड़ लगा जिसके बाद मेट्रो की सीट पर ठी दोनों आंटियों ने कपल से कहा कि शर्म है या नहीं इतने लोग सफर कर रहें हैं और तुम लोग ऐसी शर्मनाक हरकत कर के माहौल को खराब कर रहे हो।
महिलाओं ने कपल से कहा कि अगर इतनी ही आग है तो घर पर जाओ आंटियों की इस बात से कपल इतना गुस्सया कि उसने बहसबाजी शुरू कर दी और कहा कि हम शर्म क्यों करेंगे…आप अपने काम से काम रखो। केवल खड़े ही तो साथ क्या किया है हमने महिला ने कहा कि तरीके से भी खड़ा हुआ जा सकता है। बड़े बदतमीज हो आप। इसके बाद लड़का कहता है कि अगर आप अपने काम से काम रखोगे तो बहुत जियोगे। इतने में महिला भड़क उठती है और बोलती है कि तू मेरा मर्डर करेगा क्या? इस पर लड़का महिलाओं को जवाब देते हुए कहता है कि आप हो कौन कहने वाली हमारा जो भी रिश्ता हो आप अपने काम से काम रखिए।
आंटियों और कपल के बीच इस नोकझोंक से सोशल मीडिया पर लोंगो को मसाला मिल गया और जमकर इस वीडियो को लेकर अलग अलग कमेंट की बौछार हुई कुछ लोग आंटियों के पक्ष में बोले तो कुछ कपल के पक्ष में।

