Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश ने मौसम का रुख पूरी तरह से बदल दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते जहां एक ओर भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मंगलवार सुबह 8 बजे दिल्ली का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के लिहाज से काफी सुकूनदायक माना जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना जताई है।
आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
IMD ने दी चेतावनी
सोमवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई।
मौसम विभाग (Delhi Weather) का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे येलो अलर्ट को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें और बारिश या तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।
बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में भी कमी देखी गई है और वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इस बदलाव से न केवल गर्मी से राहत मिली है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी यह सकारात्मक संकेत है।
ये भी पढ़ें : Asaduddin Owaisi : “अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है” पहलगाम हमले पर बोले ओवैसी
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time