Delhi Weather Update : दिल्ली में इस हफ्ते मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल से राजधानी में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में भी अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार
1 अप्रैल को दिल्ली का मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। इस दिन हवाओं की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
2 अप्रैल को दिल्ली में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, इस दिन तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में तापमान और बढ़ सकता है। इन दिनों अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी और कभी-कभी इनकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी हो सकती है।
5 अप्रैल (Delhi Weather Update) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, 6 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है, और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें : Noida : नोएडा में महिला ने कारोबारी को ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए धोखा देकर करोड़ों की ठगी
ये भी देखें : Vadodara Car Accident के आरोपी Rakshit Chourasiya का बड़ा दावा, “घटना के वक्त वह ‘नशे में’ नहीं था”