Nikki मर्डर केस में पुलिस नए नए खुलासे कर रही है। अब दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि साहिल के परिवार वाले भी इस हत्या में शामिल थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने साहिल के पिता, दो भाई और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस दिल्ली के उन सभी रूट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जहां से साहिल निक्की के शव को लेकर अपनी कार में बैठाकर लेकर गया था।
पुलिस के हाथ कई सीसीटीवी फूटेज मिले हैं जिसमें देखा गया है कि साहिल निक्की की लाश को लेकर 40 किमी तक घूमा रहा था इसके अलावा पुलिस ने देर रात साहिल के पिता समेत पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इन आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
पुलिस ने केवल यही हैरान कर देने वाली खबर नहीं सुनाई इसके अलावा भी बेहद शॉक खबर बताई है कि उन्हें निक्की और साहिल का शादी का सर्टिफिकेट भी हाथ लगा, जिसके मुताबिक ये पता लगा कि उन्होनें नोएडा के आर्य समाज मंदिर में अक्टूबर 2020 में शादी कर ली थी। लिस ने मंदिर के उस पुजारी से भी पूछताछ की है, जिसमें पता चला है कि शादी में एक दोस्त ने गवाही भी दी थी।
दूसरे एंगल की बात करें तो इसी साल साहिल 10 फरवरी अरेंज मैरिज करने जा रहा था, परिवार वाले उस पर इसका दबाव बना रहे थे , जैसे ही निक्की को पता चला कि साहिल दूसरी शादी करने वाला है तो दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ निक्की ने साहिल तोड़ने के लिए बोला लेकिन साहिल काफी दबाव में थे अपने फैमिली के अरेंज मैरिज के प्रेशर में वो समझ नहीं पा रहा था कि वो क्या करे।
निक्की ने कहा कि हम यहां से गोवा भाग चलते हैं, निक्की ने गोवा के टिकट भी बुक करा लिए थे लेकिन साहिल ने इस पर अहसहमति जता दी थी जिसके बाद दोनों में काफी फाइट हुई और साहिल ने निक्की को मौत के घाट उतार दिया और दिल्ली की सड़को पर 40 किमी तक घुमाया और आखिर में उसने अपने पुराने ढाबे ले जाकर निक्की की लाश को फ्रिज में छुपा दिया और फिर अपने घर आकर दूसरी शादी कर ली आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि एक बार भी साहिल को इस बात को लेकर फ्रिक नहीं थी कि उसने अपने प्यार को धोखा देकर मार डाला।
दिल्ली क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रविंदर यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल गहलोत से पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान लंबी पूछताछ की गई। जिसमें उसने खुलासा किया कि निक्की लगातार साहिल से दूसरी शादी नहीं करने के लिए कह रही थी क्योंकि दोनों ने साल 2020 में ही शादी कर ली थी। वह दोनों लिवइन पार्टनर नहीं थे। इसलिए वह उससे कह रही थी कि वह उसके दूसरी शादी न करे। इसके बाद साहिल ने परिवार वालों के साथ मिलकर साजिश रची और निक्की को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

