9 मार्च बॉलीवुड के लिए Black Day लेकर आया कि सबको हंसाने वाला चेहरा सतीश कौशक(Satish Kaushik) जब दुनिया को अलविदा कह गया और पंचत्तव में विलीन हो गया। बॉलीवुड के सितारे अभी भी उनके गम में डूबे हुए हैं। इंडस्ट्री में अभी भी शोक की लहर है। खासकर उन सितारों के लिए इस बात को मनाना बेहद मुश्किल हो रहा है जो सतीश कौशिक के खास दोस्त थे, और जिन्होनें उनके साथ कई फिल्में की।
इस दुख की खबर के बीच दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार सतीश कौशिक की मौत संदिग्ध परिस्थितों में हुई है। 9 मार्च को सतीश कौशिक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है लेकिन दिल्ली पुलिस ने शॉक करने वाला खुलासा किया है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जब दिल्ली पुलिस की टीम ने फार्म हाउस में जाकर जांच की तो पुलिस को कुछ ‘आपत्तिजनक दवाइयां’ बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस सतीश कौशिक की डिटेल पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। इसी के बाद ही सारी तस्वीर साफ हो पाएगी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कि होली कि इस पार्टी मे कौन शामिल हुआ था और उसके बाद से सभी लोग इस समय कहां कहां मौजूद हैं उसकी भी डिटेल पुलिस सर्च कर रही है और उनके मिलते ही पूछताछ की जाएगी कि फॉर्म हाउस में आपत्तिजनक दवाइयां क्यों लाईं गई थीं और क्या इन दवाइयों का सतीश कौशिक से कोई लेना देना था।
वहीं बॉलीवुड में सतीश के खास दोस्तों के लिए ये समय काफी कठिन है क्योंकि उनके बीच से एक हंसता मुस्कुराता चेहरा उनको छोड़कर हमेशा के लिए चला गया। उनकी अंतिम विदाई के लिए अनुपम खेर, सलमान खान जिन्हें सतीश कौशिक ने अपनी फिल्म तेरे नाम में कास्ट किया था और उनके करियर को शुरूआत दी थी और बॉलीवुड में ये फिल्म धमाकेदार साबित हुई थी, उनके अंतिम दर्शन में सलमान के चेहरे पर दुख साफ दिखाई दिया था। जावेद अख्तर, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, शहनाज गिल और बी टाउन के तमाम सितारे उन्हें विदाई देने आए।
Letter to my FRIEND!!
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 10, 2023
My dearest #SatishKaushik!
You will always be part of my life. But I need to move on…. In order to keep your memory alive…… ज़िंदगी तो आगे बढ़ानी पड़ती है…. मैं ज़िंदगी को आगे बढ़ा रहा हूँ मेरे दोस्त….. तुम हमेशा मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा बने रहोगे…… https://t.co/iykhPMfvBE pic.twitter.com/OMjOOZ0VsH
वहीं आज अनुपम खेर(Anupam Kher) ने ट्विट करते हुए इमोशनल वीडियों शेयर करते हुए अपने दोस्त को याद किया और कहा कि 45 साल की दोस्ती इस तरह से टूट जाएगी और मेरा जिगरी यार मुझे छोड़कर चला जाएगा ये मनाना मेरे लिए बहुत मुश्किल हो रहा है लेकिन जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है और मैं हिम्मत कर के आगे भी बढ़ूंगा। इससे वो मुझे ऊपर से देख भी रहा होगा तो खुश होगा कि मेरा दोस्त खुश है और मेरे दिल में वो हमेशा जिंदा रहेगा और मेरी यादों में भी।

