गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह के एक शूटर को गुरुवार को Delhi Police के स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए शूटर की पहचान अजय सिंगरोहा उर्फ गोली के रूप मे हुई हैं। इस गिरोह का सरगना हिमांशु भाऊ गिरोह पुर्तगाल से यह गिरोह चलाता है।
क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभियुक्त अजय सिंगरोहा उर्फ गोली ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली के फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए गोलियां बरसाईं इस दौरान अजय सिंगरोहा उर्फ गोली घायल हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में Delhi Police ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Delhi Police पर शुरू कर दी अंधाधुंध फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक सूचना मिली थी कि अजय सिंगरोहा उर्फ गोली जोकि गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह का एक शूटर है वो बाहरी दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द आएगा। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अजय सिंगरोहा उर्फ गोली को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और मुस्तैदी करने लगी। इस के बाद करीब रात के 11.30 बजे अजय सिंगरोहा उर्फ गोली को एक होंडा सिटी गाड़ी में स्पॉट किया गया।
Delhi Police के जवाबी कार्यवाही में हुई मौत
अजय सिंगरोहा उर्फ गोली पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन Delhi Police ने उसे चारों तरफ से घेर कर उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा। खुद को घिरा देख अजय सिंगरोहा उर्फ गोली ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी इस दौरान जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं जिसमें वह घायल हो गया। उसके बाद पुलिस ने त्वरित रूप से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अजय सिंगरोहा उर्फ गोली को मृत घोषित कर दिया। ज्ञात हो कि अजय सिंगरोहा हरियाणा के रोहतक जिले के गांव रिटोली का रहने वाला था और हिमांशु भाऊ के लिए काम करता था।

