नई दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और राजस्थान के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान आम आदमी पार्टी की छात्र शाखा के कई AAP कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
आईपीएल मैच के दौरान प्रदर्शन कर रहे थे AAP कार्यकर्ता
मैच के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ये AAP कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जेल का जवाब वोट से’ लिखी टी-शर्ट भी पहन रखा था। इस आरोप में के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी ने अपने एक प्रेस बयान में बताया कि पार्टी की छात्र शाखा छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) ने आईपीएल मैच के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री की “अवैध गिरफ्तारी” के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सुरक्षा कारणों से हिरासत में लिए गए AAP कार्यकर्ता
घटना को लेकर दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमारे कर्मचारी स्टेडियम में जगह जगह पर सुरक्षा कारणों से तैनात हैं। मैच के दौरान हमने एक स्टैंड में सार्वजनिक उपद्रव पैदा करने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया और कानूनी औपचारिकताओं के बाद रिहा कर दिया जाएगा। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हम सभी दर्शकों को खेल का आनंद लेने और स्टेडियम में ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होने के लिए की अपील करते हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं आप नेता
गौरतलब हैं कि मुख्यमंत्री केजरीवाल फिलहाल दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं।

