दिल्ली में मोहब्बत और मर्डर का खेल जैसे एक आम बात हो चली है, श्रद्धा मर्डर केस के बाद अब निक्की के मर्डर की खबर ने प्यार करने वालों के लिए एक डर पैदा कर दिया है। रिलेशनशिप में रहने वाली युवतियां के मन में अब ये सवाल मन में आना लगा है कि कहीं उनका पार्टनर भी तो उन्हें पीठ पीछे चीट कर के धोखा देकर उन्हें भी श्रद्धा और निक्की जैसी मौत ना दें दें।
निक्की मर्डर केस में नया खुलासा सामने आया है। पुलिस ने बताया कि साहिल गहलोत निक्की को छोड़ना चाहता था। वह उसे गुमराह करने के लिए ट्रिप का आश्वसन दे रहा था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि उनके हाथ साहिल के खिलाफ जो सबूत लगे उसमें एक वीडियो में देखा गया कि कैसे वो अपनी सगाई में खुलकर अपने दोस्तों के साथ खुशी खुशी जमकर नाच रहा है उसे निक्की की कोई परवाह नहीं है जैसे।
पुलिस ने ये भी खुलासा किया कि सगाई के बाद सहिल निक्की के पास उसके फ्लैट पर गया था और उसने निक्की को अपने साथ ट्रिप पर चलने को कहा था। निक्की सच से अंजान थी कि साहिल ने सगाई कर ली है लेकिन जैसे ही उसको इस बात का पता चला तो दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ और साहिल ने निक्की को गला घोटक मार दिया और लाश को दिल्ली के अपने पुराने ढाबे में छुपा दिया।
वहीं परिवार निक्की के इस रिलेशनशिप से बिल्कुल अंजान था। पिता ने पुलिस और कोर्ट से मांग करते हुए कहा है कि साहिल को मौत की सजा दी जाए, दूसरी तरफ निक्की के चाचा ने कहा कि पुलिस ने जितने भी खुलासे किए हैं कि निक्की लंबे समय से रिलेशनशिप में है और लिव इन में रह रही थी, उन्हें ये सब बाते अफवाहें लग रहीं हैं।
दिल्ली तो मानो जैसे इश्क में खूनी वारदात का शहर बन चुका है। प्यार में इस तरह के खूनी वारदातें सवाल खड़े करने लगी हैं कि इश्क करना गुनाह होता चला जा रहा है। ये वारदातें इंसान को सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि प्यार करना ही नहीं चाहिए क्योंकि प्यार जैसे पवित्र शब्द को आफताब और साहिल जैसे लोगों ने एक खिलवाड़ बनाकर रख दिया है।

