Delhi News: अगले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव होने है जिसके लिए आम आदमी पार्टी जोरों शोरों से चुनाव प्रचार-प्रसार में जुट गई है. इस दौरान लगातार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर कटाक्ष भी करते हुए दिखाई दे रहे है. क्योंकि इस बार का चुनाव आप के लिए मुश्किलों से भरा हुआ है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल ऐड़ी-चोटी का जोड़ लगा रहे है.
बता दें कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (19 नवंबर) को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारी सम्मेलन के तहत नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली लोकसभा के मंडल प्रभारियों और अध्यक्षों के साथ बातचीत की. तो वहीं इस दौरान उन्होंने हर बूथ पर पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का मंत्र भी दिया. पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल वाला काम कराने के लिए दिल्ली के लोग केजरीवाल को ही चुनेंगे.
जनता से अपना काम गिनाए
अरविंद केजरीवाल लगातार जनता के बीच पहुंचकर अपने किए गए कामों को बता रहे हैं. इस बीच उन्होंने एक बार फिर जनता को अपनी उपलब्धियां याद दिलाई और कार्यकर्ताओं से कहा, “हम एक परिवार की तरह हैं. कभी किसी को विधायक बनने का मौका मिलता है तो कभी किसी और को. जिसे जो जिम्मेदारी मिले, उसे स्वीकार करना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा मैं एक बात पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं, मैं अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त को टिकट नहीं दूंगा. जब मैं जेल से लौटा तो कई लोगों ने कहा, ‘अपनी पत्नी को सीएम बना दो.’ मेरी पत्नी सीएम नहीं बनना चाहती, वो खुश है. मेरे बच्चों को टिकट नहीं चाहिए. मैं जिसे भी टिकट दूंगा, वो पार्टी, देश और दिल्ली के हित में होगा.”
यह भी पढ़ें: Delhi News: Miss Kolkata ने India Gate पर टॉवल में की अश्लील डांस, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR
बीजेपी पर साधा निशाना
इसके बाद अरविंद करजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बीजेपी से सवाल किया है कि दिल्ली में हमारी आधी सरकार है. आधी बीजेपी की, केंद्र सरकार और उसके एलजी की है. हमारी आधी सरकार ने बीते 10 साल में बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सीसीटीवी कैमरे, सड़कें, सीवर समेत ढ़ेरों काम किए. ऐसे में बीजेपी को भी बताना चाहिए कि उसकी आधी सरकार ने क्या काम किया है?
पागल हो गई है भाजपा
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के पास बहुत पैसा और ताकत है। उन्होंने सब कुछ खुला छोड़ रखा है। फिर भी भगवान कृष्ण ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया और आम आदमी पार्टी तीन वोटों से जीत गई। तब से वे पागलों की तरह भाग रहे हैं। भाजपा पूरी तरह पागल हो गई है और इस बार आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। अगर वे मेयर चुनाव में इतनी चालें चल सकते हैं, तो सोचिए कि आने वाले चुनाव में वे क्या करेंगे। तो वहीं इन सब के बीच देखने वाली यह बात है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आती है या नहीं.

