Delhi News : राजधानी दिल्ली में करीब सुबह 11 बजे मेट्रो के पिंक लाइन स्टेशन गोकुलपुरी में प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा अचानक से भरभराकर गिर गया सुबह का वक्त रहा इसलिए मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर लोगों की आवाजाही हो रही थी और साइड वॉल का एक हिस्सा अचानक से भरभराकर गिरने के कारण सड़क के नीचे 3 से 4 लोग घायल हो गए, एक शख्स मलबे में काफी देर फंस भी गया था।
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान की जा रही है और घटना स्थल से जेसीबी क्रेन की मदद से मलबे को हटाया गया और स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।
हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल
उत्तरी दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की जांच जारी है। वहीं इस हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं क्योंकि पिंक मेट्रो नए रूटों में से एक है। (Delhi News)

