Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मई महीने की शुरुआत आमतौर पर चुभती गर्मी और लू के थपेड़ों से होती है, लेकिन इस बार मौसम ने अलग ही रुख अख्तियार किया है। महीने की शुरुआत से ही हुई बरसात और तेज हवाओं ने दिल्लीवालों को राहत की सांस दी है। गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह मौसम किसी तोहफे से कम नहीं लग रहा।
बारिश और हवाओं ने घटाई गर्मी की तपिश
अप्रैल के मुकाबले मई के पहले सात दिन कूल-कूल रहे हैं। तेज आंधी और छिटपुट बारिश ने ना सिर्फ तापमान को नीचे बनाए रखा, बल्कि राजधानी के मौसम को भी सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग की मानें तो यह राहत अभी और बरकरार रहने वाली है।
आज का तापमान और पूर्वानुमान
मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन बादल छाने और हल्की बारिश के आसार भी हैं, जो मौसम को संतुलित बनाए रखेंगे।
मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन राजधानी में गरज के साथ हल्की बारिश तेज हवाएं (20–30 किमी/घंटा की रफ्तार) देखने को मिल सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
9 से 12 मई तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग (Delhi News) के अनुसार, 9 से 12 मई तक राजधानी में हल्की-फुल्की बारिश, मध्यम गति की हवाएं का दौर बना रहेगा। इससे गर्मी में और भी राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
हालांकि बारिश और हवाएं राहत देती हैं, फिर भी लोगों को बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है। छाते और हल्के ऊनी कपड़े साथ रखना बेहतर होगा क्योंकि तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
ये भी पढ़ें : Asaduddin Owaisi : “अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है” पहलगाम हमले पर बोले ओवैसी
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

