Delhi MCD Mayor Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में नगर निगम चुनाव की तैयारी भी चल रही है. नगर निगम चुनाव को लेकर नगर निगम सचिव शिव प्रसाद ने बुधवार को नोटिस जारी किया. नोटिस के मुताबिक, नगर निगम चुनाव 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे होंगे. प्रत्याशी 18 अप्रैल तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. इस संबंध में शीघ्र ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी. मेयर के साथ-साथ डिप्टी मेयर का भी चुनाव होगा.
अनुसूचित जाति से होगा मेयर पद के लिए चयन
इस बार अनुसूचित जाति से मेयर चुना जायेगा. यह तीसरी बार होगा जब मेयर की सीट एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई है। इससे पहले फरवरी और मार्च 2022 में दो बार महिलाएं मेयर चुनी गई थीं। दोनों ही बार आम आदमी पार्टी की ईस्ट पटेल नगर से पार्षद डॉ. शैली ओबेरॉय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई.
यह भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: भाजपा ने यूपी के 7 सीटों पर जारी किए उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें पूरी सूचि
चुनाव आयोग से लेनी होगी अनुमति
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के कारण चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी. इसलिए नगर निगम को राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी होगी. दोनों से अनुमति मिलने के बाद मेयर चुनाव की अनुमति के लिए फाइल उपराज्यपाल के पास भेजी जाएगी। इन अधिकारियों से अनुमति मिलते ही उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

