Phase 6 Voting Live : दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 82,12,794, महिला मतदाताओं की संख्या 69,87.914 और थर्ड जेंडर की संख्या 1228 सहित कुल 1.52 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में नए सरकार के निर्माण के लिए करेंगे। मतदाताओं में इस बार फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 2.52 लाख है। राजधानी दिल्ली में लोकसभा की सात निर्वाचन क्षेत्र हैं, इसमें उत्तर-पूर्व दिल्ली, पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और चांदनी चौक सीट आती है।
राजधानी में दोपहर 3 बजे तक 44.58 फीसदी मतदान
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में दोपहर 3 बजे तक 44.58 फीसदी मतदान हुआ है।
दोपहर 1 बजे तक सभी सात सीटों पर मतदान प्रतिशत
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 34.37 फीसदी मतदान हुआ है।
- चांदनी चौक- 32.18
- ईस्ट दिल्ली- 34.24
- नई दिल्ली- 31.66
- नॉर्थ ईस्ट दिल्ली- 37.31
- नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 35.72
- साउथ दिल्ली- 33.49
- वेस्ट दिल्ली- 34.12
राजधानी में दोपहर 1 बजे तक 34.37 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग जारी है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में दोपहर 1 बजे तक 34.37 फीसदी मतदान हुआ है। कई मतदान केंद्रों पर अभी भी लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने किया मतदान
वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने दिल्ली में वोट देने के बाद लोगों से अपील किया उन्होंने कहा कि मैं युवा मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया मतदान।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता डॉ. हर्षवर्धन ने अपने परिवार के साथ दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित रतन देवी सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में वोट किया।
CDS अनिल चौहान ने दिल्ली में डाला वोट
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने अपने पत्नी अनुपमा चौहान के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद मीडिया से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि हमने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया है और हम चाहते हैं कि सभी नागरिक भी ऐसा करें।
सुबह 11 बजे तक सभी सात सीटों पर मतदान प्रतिशत
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.69% फीसदी मतदान हुआ है।
- चांदनी चौक- 18.55%
- ईस्ट दिल्ली-22.41%
- न्यू दिल्ली-19.18%
- नॉर्थ ईस्ट दिल्ली-24.49%
- नॉर्थ वेस्ट दिल्ली-22.67%
- साउथ दिल्ली-21%
- वेस्ट दिल्ली-21.56%
राजधानी में सुबह 11 बजे तक 21.69% फीसदी वोटिंग
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग जारी है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में सुबह 11 बजे तक 21.69% फीसदी वोटिंग हुई है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ किया मतदान
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस स्थित ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी दफ़्तर में बने पोलिंग बूथ पर अपने पूरे परिवार के साथ मतदान

बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी ने डाला वोट
दिल्ली उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में वोट डाला
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में वोट डाला

चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू, ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली में वोट डाला

उप राष्ट्रपति ने अपना मतदान किया

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वोटिंग की

प्रियंका गांधी वाड्रा ने डाला अपना वोट
दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए अपना वोट डाला।
दिल्ली में वोट डालने के बाद कपिल देव

राहुल ने मां के साथ की मतदान
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय राहुल गांधी अपनी मां के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए।

सुबह 9.00 बजे तक सभी सात सीटों पर मतदान प्रतिशत
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर सुबह 9.00 बजे तक 8.94 फीसदी मतदान हुआ है।
- चांदनी चौक- 7.83 प्रतिशत वोटिंग
- ईस्ट दिल्ली- 8.82 प्रतिशत वोटिंग
- नई दिल्ली- 7.04 प्रतिशत वोटिंग
- नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 10.15 प्रतिशत वोटिंग
- नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 8.99 प्रतिशत वोटिंग
- साउथ दिल्ली- 8.88 प्रतिशत वोटिंग
- वेस्ट दिल्ली- 9.72 प्रतिशत वोटिंग
राजधानी में सुबह 9 बजे तक 8.94 फीसदी वोटिंग
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग जारी है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में सुबह 9 बजे तक 8.94 फीसदी वोटिंग हुई है।
आप नेता आतिशी ने कालका जी में किया मतदान
दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने लोकसभा चुनाव के लिए कालका जी में मतदान किया। ज्ञात हो की आतिशी कालकाजी विधानसभा से ही विधायक हैं।
स्वाति मालीवाल ने वोट डाला

राष्ट्रपति मुर्मू ने डाला वोट
दिल्ली में सातों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

बांसुरी स्वराज ने अपने पिता के साथ जाकर डाला वोट
नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने अपने पिता स्वराज कौशल के साथ जाकर छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने वोट डाला
पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने आज अपना वोट डाला।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उनकी पत्नी ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी राष्ट्रीय राजधानी में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाते हुए।

सौरभ भारद्वाज ने डाला वोट
दिल्ली में सात लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है, दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में अपना वोट डाला।
पश्चिमी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सेहरावत ने डाला वोट
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सेहरावत ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।
विदेश मंत्री एस जयशंकर वोट डालने पहुंचे

राजधानी में ये उम्मीदवार
दिल्ली में लोकसभा की सभी 7 सीट पर बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही है तो विपक्ष से 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी और 3 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही हैं।
- उत्तर पूर्व दिल्ली -मनोज तिवारी (बीजेपी) और कन्हैया कुमार (कांग्रेस)
- उत्तर पश्चिमी दिल्ली – उदित राज (कांग्रेस) और योगेंद्र चंदौलिया (बीजेपी)
- पूर्वी दिल्ली -हर्ष मल्होत्रा (बीजेपी) और कुलदीप कुमार (आप)
- नई दिल्ली -बांसुरी स्वराज (बीजेपी) और सोमनाथ भारती (आप)
- दक्षिणी दिल्ली – रामवीर सिंह बिधुड़ी (बीजेपी) और सही राम पहलवान (आप)
- पश्चिमी दिल्ली – कमलजीत सहरावत (बीजेपी) और महाबल मिश्रा (आप)
- चांदनी चौक -प्रवीण खंडेलवाल (बीजेपी) और जय प्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस)
चुनाव के लिए राजधानी में 13,637 पोलिंग बूथ
राजधानी में मतदान के लिए कुल 2,627 स्थानों पर 13,637 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसमें आयोग द्वारा 429 संवेदनशील बूथ हैं।
राजधानी में मतदान के लिए सुरक्षा की भी व्यापक व्यवस्था
करीब एक लाख मतदान कर्मियों को लगाया गया। इसके साथ साथ दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। इसमें सीएपीएफ की 46 कंपनियां, 19000 होम गार्ड और दिल्ली पुलिस के 33000 कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सीसीटीवी के जरिए मतदान केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

