दिल्ली शराब घोटाला कांड मामले में मनीष सिसोदिया की कल राउज ऐवन्यू कोर्ट में पेशी हुई और उन्हें 7दिन की ईडी की रिमांड में भेज दिया गया। कोर्ट ने जमानत याचिका पर 20 मार्च तक सुनवाई टाल दी। अब सीबीआई से जुड़ी जमानत याचिका पर कोर्ट 21 मार्च को सुनवाई करेगा।
वहीं इस घोटाले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी और विधायक के कविता की भी भूमिका भी बताई जा रही है। जिसे लेकर विधायक कविता से आज (11 मार्च) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ करेगी। ईडी सूत्रों का कहना है कि कविता के खिलाफ यह साबित करने के पर्याप्त सबूत है कि वह इस घोटाले में शामिल थीं। कम से कम तीन अरोपियों और संदिग्धों ने अपने बयानों में कविता की संलिप्तता का दावा किया है दिल्ली के इस शराब घोटाले की आग बढ़ती जा रही है।
केसीआर ने शुक्रवार 10 मार्च को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की बीजेपी सरकार व्यवस्थित तरीके से बीआरएस नेताओं को निशाना बना रही है। राव ने यह आरोप लगाए कि सरकार नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।
दिल्ली शराब नीति मामला में बात करते हुए केसीआर ने कहा कि उनकी बेटी के कविता को जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरफ्तार कर सकती है, उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि ईडी के अधिकारी मामले में पूछताछ के बाद कविता को गिरफ्तार कर सकते हैं।
हम देखेंगे कि वे क्या करते हैं। गिरफ्तार करने दीजिए, लेकिन इससे हमारा मनोबल नहीं गिरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के कहने पर केंद्रीय एजेंसियों ने शुरुआत में पार्टी के मंत्रियों और सांसदों को टारगेट किया और अब उनकी बेटी को निशाना बना रहे हैं।
तेलंगाना के सीएम ने केंद्र सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि छापे मार के नेताओं को परेशान किया जा रहा है, हम झुके नहीं हैं और ना ही झुकेंगे। केंद्र के इस दबाव की इस रणनीति को हम हरा के रहेंगे और हम अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेंगे जब तक हम केंद्र की सरकार को गिरा नहीं देते।
वहीं कविता अपने ऊपर लगे आरोपो को खारिज कर रहीं हैं कविता का आरोप है कि ईडी लोगों को टॉर्चर कर उनसे जबरन बयान दिलवा रही है। वह लगातार दावा कर रही है कि वह कभी भी मनीष सिसोदिया से नहीं मिली हैं। कविता लगातार भाजपा पर निशाना साधने में जुटी हुईं हैं।
दिल्ली का ये शराब घोटाला मामला इतना बढ़ता जा रहा है कि पार्टियां आपस में इस समय जुबानी जंग से एक दूसरे के ऊपर जुबानी वार करने से पीछे नहीं हट रही है। दिल्ली की आप पार्टी और केसीआर की बीआरएस अब भाजपा पर निशाना साधते में जुट गए हैं। राव ने कहा कि भाजपा कट्टर कूटनीति की राजनीति अपना रही है और हर जगह अपना राज जमाने के लिए अलग तरह की राजनीतिक दांव पेंच लगाकर अपना सिक्का जमाने के लिए ऐसे काम कर रही है।

