Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई (CBI) ने अहम कार्रवाई की है. तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। तिहाड़ जेल में बंद के कविता को सीबीआई ने आज गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि फिलहाल के कविता न्यायिक हिरासत में हैं. पिछले दिनों कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी थी.
26 अप्रैल को होगी सुनवाई
अब सीबीआई की कार्रवाई के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. इससे पहले कोर्ट ने 5 अप्रैल को के.कविता से पूछताछ करने की इजाजत सीबीआई को दी थी. के.कविता ने कोर्ट के इस आदेश को चुनौती दी थी. इसी मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट 26 अप्रैल को मामले की सुनवाई करेगी.
पहले ईडी ने की थी कार्रवाई
बता दें कि बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में उनके हैदराबाद आवास से गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की थी. इसके बाद दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 4 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गई.

