Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। आरोप पत्र में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता जगदीश अरोड़ा और ठेकेदार अनिल अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड घोटाले के मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया था, हालांकि वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे.
आरोप पत्र में चार व्यक्ति और एक कंपनी का नाम शामिल
बता दें कि आरोप पत्र में चार व्यक्ति और एक कंपनी के नाम का जिक्र किया गया हैं. दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य अभियंता जगदीश कुमार अरोड़ा, ठेकेदार अनिल कुमार अग्रवाल, एनबीसीसी के पूर्व महाप्रबंधक निदेशक डी के मित्तल, तेजिंदर सिंह और एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड है। ईडी ने आरोप लगाया है कि डीजेबी द्वारा दिए गए एक अनुबंध में भ्रष्टाचार के माध्यम से, चुनावी फंड की आड़ में कथित तौर पर दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) को अवैध धन भेजा गया था। एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी बुलाया था, लेकिन वह उनके सामने पेश नहीं हुए.
फरवरी में ली थी तलाशी
गौरतलब है कि ED ने दिल्ली के आबाकरी नीति में अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। ED ने सीएम केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार, आप के पूर्व राज्यसभा सदस्य और कोषाध्यक्ष एनडी गुप्ता, डीजेबी सदस्य शलभ कुमार, चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज मंगल और अन्य के परिसरों पर फरवरी में तलाशी ली थी।
यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy: AAP मंत्री कैलाश गहलोत पहुंचे ED दफ्तर, जानें क्या है आरोप
38 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार
ईडी का मामला सीबीआई की प्राथमिकता पर आधारित है, जिसमें कंपनी के तकनीकी पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने के बावजूद डीजेबी द्वारा एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दिए गए अनुबंध में 38 करोड़ रुपये की अनियमितता का आरोप है। इस मामले में, अरोड़ा और अग्रवाल को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी का दावा है कि एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने अनुबंध हासिल करने के लिए ‘फर्जी’ दस्तावेज जमा किए थे, और अरोड़ा को पता था कि कंपनी तकनीकी पात्रता आवश्यकताओं को पूरा नहीं करती है।

