दिल्ली-एनसीआर सहीत उत्तर भारत के कई अन्य हिस्से लगातार Heatwave की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक यह जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में लू और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 44 और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि राजधानी में अगले पांच दिनों में पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है।
आज राजधानी में Heatwave का ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा,यह औसत से तीन डिग्री अधिक है। राजधानी अभी भी येलो अलर्ट जोन में बना हुआ है। सभी उम्र के लोगों के लिए गर्मी से संबंधित बीमारियों और हीट स्ट्रोक का खतरा बहुत अधिक है। मौसम कार्यालय ने कहा कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता का विषय है, विशेष रूप से शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी स्थितियों वाले कमजोर समूहों के लिए। आईएमडी ने सलाह दी, “गर्मी के संपर्क से बचें और ठंडा रहें। लोगों को पर्याप्त पानी पीना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए ओआरएस या घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी और छाछ का उपयोग करना चाहिए। आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को शहर ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा।
अगले 5 दिनों के लिए दिल्ली का मौसम
मौसम कार्यालय ने गुरुवार से शनिवार तक रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें भीषण गर्मी के कारण संवेदनशील लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 46 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हीटवेव को आधिकारिक तौर पर तब मान्यता दी जाती है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री तक पहुंच जाता है।
मतदान के दिन भी मौसम की मार
दिल्ली में शनिवार को Heatwave और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, इसी दिन सात लोकसभा सीटों के लिए लाखों मतदाता मतदान करेंगे। आईएमडी के अनुसार मतदान के दिन अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 32 डिग्री के आसपास रहेगा।

