दिल्ली में आए दिन वारदात की घटनाएं बढ़ती जा रही है। दिल्ली में अभी इश्क की दास्तां ने मर्डर की घटनाएं हुई और अब खबर सामने आई है कि पार्किग को लेकर बेटे और पिता को गोली मारने का मामला सामने आया है, इससे पता लगता है दिल्ली में लोंगो को हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो दिनदहाड़े ऐसे ही गोली चलाकर किसी की जान लेने को अमादा हो जाते हैं। ऐसे लोंगो को किसी जान की कीमत की नहीं पड़ी होती है। पीड़ित के बेटे सौरभ अग्रवाल ने बताया, “मेरे पिता और भाई कल रात जब शादी समारोह से घर लौटे तब पार्किंग में एक गाड़ी खड़ी हुई थी जिसने रास्ता रोका हुआ था।”
सौरभ अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने कार मालिक से वाहन हटाने का आग्रह किया लेकिन उसने गाड़ी हटाने के बजाय उन्हें गाली मारना शुरू कर दिया। 10-15 लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने मेरे पिता और भाई पर पिस्टल से हमला किया जिसमें मेरे पिता और भाई घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है और उनकी स्थति काफी गंभीर है।
दिनदहाड़े इस तरह किसी को गोली मार देना दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़ा करता है कि क्राइम को रोकने के लिए सुरक्षा बिल्कुल कमजोर हो चुकी है।

