देश की राजधानी दिल्ली की हवा दिवाली के बाद और भी ज्यादा जहरीली हो गई है (Air Pollution AQI) शुक्रवार की सुबह 5 बजे दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली के कई इलाकों का AQI आंकड़ा पेश किया है आनंद विहार, आरके पुरम, आईजीआई हवाई अड्डे और द्वारका का AQI 400 के पार दर्ज हुआ। आरके पुरम का AQI 465, आईजीआई हवाई अड्डे का AQI 467 और द्वारका का AQI 490 दर्ज हुआ।
दिवाली के बाद फिर दिल्ली की हवा जहरीली
दिवाली के बाद सोमवार 13 नवंबर को दिल्ली का AQI 358 दर्ज हुआ था मंगलवार 14 नवंबर को 397 बुधवार 15 नवंबर को 401 और बढ़ते बढ़ते राजधानी की हवा का AQI आज शुक्रवार की सुबह 5 बजे 400 के पार पहुंच चुका है। (Air Pollution AQI) दिल्लीवासी इसी जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। रोज काम पर जाने वाले लोग मास्क लगाकर निकल रहें हैं तो वहीं एयर प्यूरीफायर भी एक जरूरत बनता जा रहा है।
जहरीली हवा बन रही लोगों के लिए बीमारी का खतरा
दिवाली से पहले बारिश से दिल्ली की हवा का AQI गिर गया था लेकिन दिवाली के बाद हवा फिर जहरीली हो गई है जिससे लोगों को प्रदूषित हवा से होने वाली बीमारियों जैसे कि फेफड़ों की बीमारी से हृदय और ब्लड वेसेल संबंधी विकार का फेफड़ों के कैंसर बीमारियों का खतरा सता रहा है (Air Pollution AQI) जिनको अस्थमा की दिक्कत है उनके लिए प्रदूषित हवा बड़ी परेशानी बनी हुई है।
नोएडा, गाजियाबाद की हवा का AQI गंभीर श्रेणी में
दिल्ली के साथ साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा जहरीली हो गई है (Air Pollution AQI) दोनों शहरों का AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है बात की जाए नोएडा के हवा को AQI की तो सेक्टर 125 में AQI 352 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-III में AQI 314 दर्ज किया गया।

