राजधानी दिल्ली में प्रदूषण (Air Pollution) स्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन दिल्लीवासियों के लिए और भी मुश्किल होने वाले हैं क्योंकि हवा की गुणवत्ता और भी खराब श्रेणी में पहुंच सकती है साथ ही कुछ दिनों तक दिल्ली को धुंध और कोहरे का डबल अटैक झेलना पड़ सकता है।
हवा का AQI 500 के पार
बता दें दिल्ली का AQI 500 के पार पहुंच चुका है। (Air Pollution) नरेला AQI 514, मुंडका 510, बवाना 437, डीडीए द्वारका में 421, आईटीआई जहांगीरपुरी एक्यूआई 403 और अलीपुर में 399 दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली में धूप से हवा में सुधार हुआ था और AQI 297 दर्ज किया गया था पूरे एनसीआर की बात करें तो गाजियाबाद का प्रदूषण का स्तर 192 संतोषजनक दर्ज किया गया और ग्रेटर नोएडा का AQI 274, दर्ज़ किया गया है।
मौसम विभाग और वैज्ञानिकों ने बताया दिल्ली के मौसम का कुछ दिनों का हाल
वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा की गति में पहले से सुधार है और उम्मीद है कुछ दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी देखने को मिल सकती है (Air Pollution) सुबह के समय थोड़ी धुंध और कोहरा का सामना लोगों को करना पड़ सकता है लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी।

