फिल्मी दुनिया की मशहूर अदाकारा फिर एक बार सुर्खियों में आ गईं है। आपको बता दें फिल्म की रिलीज को 22 दिन हो चुके हैं। देश तो देश बलकि वीडियो पठान इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म 1000 करोड़ में शामिल होने के लिए तैयार है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के एक्शन अवतार ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। लेकिन अब उनका जिक्र एक ऐसे मामले को लेकर है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
ऑरेंज और ब्लू रंग की टी-शर्ट पहने और सिर पर ऑरेंज कैप लगाए हुए दीपिका पादुकोण बिल्कुल सिंपल अवतार में नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण के साथ उनके बॉडीगार्ड भी फ्लाइट में मौजूद हैं, जो एक्ट्रेस को गाइड कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस अभिनेत्री की सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और खूब प्यार की बौछार कर रहे हैं।

