उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात बदमाशों ने आजाद पर गोली चलाई है। जो कमर को छूते हुए निकल गयी। बता दें कि हमले के कारण चंद्रशेखर की गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं। भीम आर्मी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद को इलाज के लिए फ़ौरन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना पर आरएलडी के स्थानीय विधायक मदन भैया ने कहा कि अभी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर है और इलाज चल रहा है। बता दें कि बदमाश हमले के लिए जिस गाड़ी का उपयोग किया है वह गाड़ी हरियाणा नंबर प्लेट का है। इसके अलावा पूरे मामले को लेकर एसएसपी डॉ विपिन टाडा सहारनपुर ने डीजीपी विजय कुमार को फोन पर घटना की पूरी जानकारी दी है।
पुलिस ने क्या कहा ?
एसएसपी डॉक्टर विपिन टाडा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने हमले किए हैं। एक बुलेट उनकी कमर को छूते हुए निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलजा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

