ग्रेटर नोएडा में डेंगू का कर तेजी से बढ़ रहा है और लोग लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं नोएडा में डेंगू के कारण एक चिकित्सक की मौत भी हो चुकी है डेंगू का डंक हाई राइस सोसाइटी में लोगों को अपनी गिरफ्त में लेता हुआ नजर आ रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई राइज सोसाइटी में डेंगू के मरीज ज्यादा मिल रहे हैं।
जलभराव से बढ़ रहा डेंगू विभाग कर रहा लापरवाही
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में 75 मामलों की पुष्टि हुई है यहां की मुख्य 15 सोसायटी की अगर हम बात करें तो वास्तविक आंकड़ा कही है अधिक है । यहां डेंगू फैलने का मुख्य कारण सोसायटी और सेक्टर में जल भराव और फागिंग ना होना है। आरोप है की केस मिलने के बाद भी विभाग टीम निरीक्षण करने के लिए नहीं पहुंच रही है। मलेरिया विभाग के अनुसार वर्ष 2022 में जिले में डेंगू के 600 से अधिक मरीज आए थे। इनमें सबसे अधिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मरीज मिले थे इस साल अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 289 तक पहुंच गई है इनमें सबसे अधिक ग्रेनो वेस्ट में है यहां कई सोसाइटी ऐसी है जिनमें 10 से 15 मरीजों तक की पुष्टि हुई है साथ ही एक ही परिवार के दो-दो सदस्य डेंगू की चपेट में आ गए हैं।
सोसाइटी निवासियों का कहना विभाग नहीं दे रहा ध्यान
सोसाइटी निवासियों का कहना है की शिकायत के बाद भी विभाग नहीं दे रहा ध्यान। सोसाइटी बेसमेंट ओपन एरिया में पानी और झाड़ियां उगी हुई है जिससे मच्छर और लार्वा पनपता रहता है वायरल डेंगू जैसी बीमारियों से लोग जूझ रहे हैं समस्या को लेकर कई बार शिकायत हो चुकी लेकिन ध्यान देने वाला कोई भी नहीं है।
श्रुति कीर्ति वर्मा जिला सहायक मलेरिया अधिकारी गौतम बुद्ध नगर क्या कहना है कि इस बार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी और सेक्टर में डेंगू के मरीज ज्यादा मिले हैं नोएडा एक्सटेंशन में अब तक डेंगू के करीब 75 मरीज विभाग को सपोर्ट हुए हैं हमारी टीम लगातार सोसाइटी में जाकर निरीक्षण कर रही है।
अब तक 40 हजार लगा जुर्माना
नोएडा ,ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन में विभिन्न जगहों पर लार्वा मिलने पर मलेरिया विभाग ने अब तक करीब ₹40000 का जुर्माना लगाया है स्प्रिंग मीडोज, निराला स्टेट और पटेल न्यू टाउन सोसायटी पर पांच पांच 5000 रुपए जुर्माना भी किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान चला रही है और कार्रवाई भी कर रही है।

