क्रिकेट में रुचि रखने वालों के लिए आज बड़ा ही खास दिन है, जानकारी के लिए बता दें कि ये दिन क्रिकेट जगत में इसलिए चर्चा में रहता है क्योंकि आज ही के दिन भारतीय टीम के जादूगर गेंदबाज अनिल कुंबले ने कुछ ऐसा किया था जिसके चर्चे आज भी हो रहे हैं।अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। कु्ंबले ने यह कारनामा किसी और टीम के खिलाफ नहीं बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ एक बहुत ही कांटेदार मुकाबले में किया था। जानकारी के लिए बता दें कि क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले सिर्फ एक बार ऐसा कारनामा किसी खिलाड़ी ने किया था। इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर ने ऐसा किया था।
अनिल कुंबले ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को किया ढ़ेर
कहा तो ये भी जाता है कि क्रिकेट जगत में इसी वजह से यह किसी सपने से कम नहीं था और हर कोई गेंदबाज इस सपने को साकार करने की कोशिश में रहता है। अनिल कुंबले ने यह ख्वाब न सिर्फ देखा बल्कि पूरा किया। साल था 1999 का और तारीख थी सात फरवरी दिल्ली से सर्दी अभी पूरी तरह गई नहीं थी। लेकिन मैदान पर थी पूरी गर्मी. भारत के सामने थी पाकिस्तान की टीम।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम जिसे पहले फिरोजशाह कोटला मैदान के नाम से जाना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच का चौथा दिन था। मिली पुरानी जानकारी के हिसाब से रविवार का दिन था तो काफी संख्या में लोग अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। एक हफ्ता ही बीता होगा जब चेन्नई में सचिन तेंदुलकर की लाजवाब पारी के बावजूद भारत को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कुंबले दूसरे ही अंदाज में नजर आ रहे थे।और एक बार जब उन्होंने पाकिस्तानी खेमे का पहला विकेट लिया उन्होंने मुड़कर एक भी बार पीछे नहीं देखा। एक के बाद एक लगातार विकेट गिरे। और सभी के सभी कुंबले के खाते में।
कुंबले ने 26.3 ओवर में 9 मेडन रखते हुए 74 रन खर्च किए थे और पाकिस्तान की पारी के सभी 10 विकेट चटकाकर नया इतिहास रचा था. वह एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे। भारत ने इस टेस्ट मैच को 212 रन से जीता था

