साल 2019 में चीन से कोरोना की बीमारी ने हाहाकार मचा दिया था पूरे विश्व लॉकडाउन में चला गया था बड़ी मुश्किल से कोरोना की महामारी को हराकर ट्रैक पर देश-दुनिया आ चुकी है लेकिन एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है दरअसल देश में कोरोना (Corona) संक्रमण के नए 148 मरीज सामने आए हैं।
कोरोना के नए मरीज आए सामने स्वास्थ्य विभाग आया चिंता में
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अपडेट जारी किया और कहा कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद अस्पताल में इलाजरत रोगियों की संख्या बढ़कर 808 हो गई है जो कि चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि देश में कोरोना की कुल संख्या 4.50 करोड़ है और मौत के आंकड़ो की संख्या 5 लाख 33 हजार 306 है और कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 4 करोड़ 44 लाख 68 हजार 775 है इस हिसाब से कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 98.81 प्रतिशत है। 220.67 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका देश में दिया जा चुका है।
रहस्यमयी निमोनिया से देश अलर्ट
ये बात तो हुई कोरोना की चीन से एक और बीमारी ने देश में दस्तक दी है रहस्यमयी निमोनिया बच्चों के लिए ये बीमारी काफी घातक है। सर्दियों में खांसी, जुखाम, बुखार, और सांस लेने में दिक्कतें काफी होती हैं और चीन में ये रहस्यमयी निमोनिया खतरा बना हुआ है तो भारत पहले से अलर्ट है।

