कोरोना ने महाराष्ट्र में एक बार फिर से दस्तक देनी शुरू कर दी है। हैरानी की बात ये है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के दोगुना केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना की इस बीमारी में महाराष्ट्र के दो लोगों की जान भी चली गई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 1.48 लाख हो चुका है।
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 155 नए केस मिले हैं। यह सोमवार को मिले केस से दोगुने से ज्यादा हैं। सोमवार को राज्य में 61 केस मिले थे और किसी की जान भी नहीं गई थी। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 81,38,653 केस मिले हैं।
हालांकि राज्य में 68 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुकें हैं। कुल आंकड़ो की बात की जाए तो 79,89,565 कोरोना से ठीक हो चुकें हैं। महाराष्ट्र के पुणे इलाके में कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं। पुणे में कोरोना के 75 केस मिल चुकें हैं और टोटल कोरोना के एक्टिव केस 206 हैं। उसके बाद मुंबई में कोरोना के 49 केस सामने हैं और टोटल एक्टिव केस 144 हैं, वहीं ठाणे में 98 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5,166 कोरोना टेस्ट किए गए। राज्य में रिकवरी रेट 98.17% है, जबकि मृत्यु दर 1.82% है।
वहीं बात की जाए देश में कोरोना की संख्या की तो पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 402 केस मिले हैं। वहीं, एक्टिव केस भी बढ़कर 3903 हो गए हैं। इससे पहले 13 मार्च को देश में 444, जबकि 12 मार्च को 524 केस मिले थे। 11 मार्च को 456 और 10 मार्च को 440 केस मिले थे।

