2जून को ओडिशा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में सैकड़ो लोगों की मौत 1000 से अधिक लोग घायल हुए अभी भी देश के सभी लोग इस हादसे को दिल से निकाल नहीं पा रहें हैं और शायद ही इस भयानक घटना को कभी भूल पाएं। कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिरेल होने के बाद अब आज यानि 7जून की दोपहर फिर से इस ट्रेन को शुरू किया जा रहा है।
हादसे का शिकार हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस फिर पटरी पर आज दोहपर 3:30 बजे चलाई जाएगी। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोमंडल एक्सप्रेस बुधवार से फिर से अपने तय टाइम टेबल के मुताबिक शुरू हो जाएगी। आज अपने तय वक्त पर कोरोमंडल एक्सप्रेस शालीमार से चेन्नई के लिए रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है।
2जून को हुए हादसे में जो भारी नुकसान हुआ, ट्रैक टूटे, वायरिंग में दिक्कत हुई वो सब 5दिनों कें अंदर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व और दिशा-निर्देश के रहते रिस्टोरेशन किया गया। रविवार 4जून की रात सबसे पहले दुर्घटना प्रभावित खंड की अप लाइन पर खाली मालगाड़ी को चलाया गया उसके बाद 5जून की सुबह ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना के बाद प्रभावित पटरियों पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू की गईं थी।
इस बड़े हादसे को लेकर उठ रहे इंटलॉकिंग में छेडछाड़ मामले को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस हादसे के बाद रेलवे सिस्टम को सुधारने के आदेश दिए गए जिससे आगे आने वाले समय में इस तरह का कोई भी बड़ा हादसा ना हो सके और लोंगो की जान की रक्षा हो सके इसके लिए सिग्नलिंग से लेकर लॉकिंग सिस्टम की जांच की जाएगी। वहीं, स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम सेंटर में लगे सभी उपकरणों का रिव्यू किया जाएगा। साथ ही कवच से यात्रियों की सुरक्षा लैस की जाएगी।

